Search

May 16, 2026 3:48 pm

झामुमो ने चलाया जनसंपर्क अभियान।

प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां के नेतृत्व कई ग्रामीण क्षेत्रों का किया गया भ्रमण।

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड अंतर्गत झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां के नेतृत्व में रविवार को दौरा कर कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर क्षेत्र में लगातार भ्रमण किया जा रहा है।विभिन्न गांव का दौरा कर लोगों को इंडिया गठबंधन के राजमहल लोकसभा सांसद प्रत्याशी विजय कुमार हांसदा के पक्ष में मतदान करने को लेकर लोगों से वोट माँगा।वही क्षेत्र भ्रमण के दौरान मानिकपुर पंचायत के कागजोल गांव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्टार प्रचारक के आगमन को लेकर हेलीपैड के लिए जगह का चयन किया गया।इस अवसर पर प्रखंड सचिव माइकल मुर्मू ने बताया की लोकसभा चुनाव के मद्देनजर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के स्टार प्रचारक के आगमन को लेकर क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को सूचित किया जा रहा है साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर भी भ्रमण किया जा रहा है। इस मौक़े पर सांसद प्रतिनिधि कुणाल अलफ्रेंड हेमब्रम ने बताया की इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी विजय कुमार के लिए क्षेत्र में कई जगहों पर बाइक रैली भी निकाली जा रही है साथ ही विजय रैली भी निकाली जा रही है मतदान को लेकर लोगो को जागरूक भी किया जा रहा है।आज प्रखंड मे मानिकपुर, खांपुर, आस्कन्धा, कांकजोल, समेत कई स्थानों पर बाइक रैली निकाल कर लोगो को विजय हांसदा को भारी मतों से विजय बनने को लेकर लोगो को आग्रह किया। ओर हमें पूरा विस्वास है की इस वार भी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को भारी मतों से विजय प्राप्त दिलायेंगे। इस मौक़े पर प्रखंड उपाध्यक्ष जेम्स सुशील हेमब्रम,जीप सदस्य समसून मुर्मू,रफाइल, जनता, मिलन शेख, फूलटन शेख,जाबिर शेख,टाइगर, जाशीमुद्दीन शेख, सेबटु शेख, जोशीम शेख,सुनील सहा,राजेंद्र मुर्मू,मोधु शेख, बोकुल शेख, सहाबुद्दीन शेख समेत सैकड़ो झामुमो के सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे।

img 20240519 wa00237590333848985479774

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!