Search

October 16, 2026 1:57 am

झामुमो महिला मोर्चा की बैठक सम्पन्न, विधानसभा चुनाव को लेकर बनी रणनीति

राजकुमार भगत

पाकुड़। जिले के धनुषपूजा स्थित जिला झामुमो कार्यालय में महिला मोर्चा की एक अहम बैठक महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्बरम की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने विभिन्न पंचायतों से आई महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी महिलाओं के सहयोग से हमने लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया । अभी विधानसभा चुनाव के रूप में एक और लड़ाई हमें लड़नी है। आप सभी एक मजबूत टीम बनाकर राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ पहुंचाने में उनका सहयोग करें ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में हम बेहतर प्रदर्शन कर राज्य में पुनः हेमंत सोरेन की नेतृत्व वाली सरकार बन सकें।
वही महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्बरम ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य की लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी की सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई है इसका लाभ ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को दिलाते हए उन्हें जागरूक करें। साथ ही पंचायत व बूथ स्तर पर भी महिलाओं की टीम बनाने का निर्देश दिया।जिला सचिव सुलेमान बास्की ने अपने संबोधन किया। मौके पर जिप अध्यक्षा जुली ख्रिस्टमुनि हेम्बरम, महिला जिला सचिव सुशीला देवी, लिट्टीपाड़ा महिला प्रखंड अध्यक्ष अन्ना हेम्बरम, अमड़ापाड़ा महिला प्रखंड अध्यक्ष अनिता मुर्मू, फुलमुनी मरांडी, प्रियंका मरांडी, रूपामुनि सोरेन सहित सभी प्रखंडों की प्रखंड अध्यक्ष सचिव सहित दर्जनों महिला कार्यकर्ता उपस्थित थी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!