Search

November 28, 2026 10:28 pm

46 वाँ झारखंड दिवस की सफलता को लेकर झामुमो की बैठक आयोजित

पाकुड़िया प्रखंड संयोजक मंडली का हुआ गठन।

सभी कार्यकर्ताअपने-अपने घरों में पार्टी का झंडा लगाए:- प्रो.स्टीफन मरांडी।

अब्दुल अंसारी

पाकुडिया:- आगामी 2 फरवरी को दुमका के गांधी मैदान में आयोजित‎ होने वाले 46 वाँ झारखंड दिवस की तैयारियों को तथा प्रखंड संयोजक मंडली का गठन को लेकर पाकुडिया में विधायक आवास के बगल मे झामुमो पार्टी की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक मंडली के प्रमुख एजाजूल इस्लाम ने किया बैठक मे मुख्य रूप से स्थानीय‎ महेशपुर विधायक‎ प्रो.स्टीफन मरांडी जी जी सहित जिला संयोजक मंडली के सदस्यगण मौजुद रहे। बैठक में सबसे पहले प्रखंड संयोजक मंडली का गठन किया गया जिसमे मोतीलाल हांसदा को प्रखंड संयोजक मंडली का प्रमुख तथा सदस्य के रूप मे मैनुद्दीन अंसारी, अशोक भगत, मुनीराम मरांडी, छोटू भगत, अब्दुल बनीज, नेगार अंसारी, बाबूराली, मंजर आलम,निवारण मरांडी, कलम मुर्मू, बिश्वाजीत दास, लालबाबू अंसारी, कालिदास टुडू को बनाया गया। इसके बाद जिला संयोजक मंडली के प्रमुख एज़ाजूल इस्लाम तथा संयोजक सदस्य श्याम यादव ने प्रखंड संयोजक मंडली से कहा की आप सब जल्द से जल्द सदस्य्ता अभियान चलाने का कार्य आरंभ करें और साथ ही पंचायत कमेटी का गठन कर के जिला संयोजक मंडली के पास भेजने का कम करेंगे। इसके बाद बैठक मे उपस्थित‎ कार्यकर्ता‎ओं से विधायक‎ प्रो. मरांडी जी ने कहा की इस बार झारखंड दिवस को यादगार बनाया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए‎ सभी झामुमो कार्यकर्ता‎ अभी से लग जाए। सभी अपने-अपने घरों पर पार्टी‎ का झंडा लगाये एव दीवार लेखन करें। साथ ही प्रखंड मे लगने वाले सभी हाट-बजार में लाउडस्पीकर से प्रचार-प्रसार करें‎ ताकि अधिक से अधिक लोग 2 फरवरी को दुमका के गांधी मैदान पहुंचे।सक्रिय‎ कार्यकर्ता‎ अधिक से अधिक लोगों‎ को अपने साथ दुमका रैली में लेकर चले‎ ताकि आमजन वहां आदरनीय गुरू जी शिबु सोरेन,माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित हमारे पार्टी के तमाम मंत्री,सासंद व विधायक‎ के संदेश‎ को सुन कर आमजन तक पहुचाने का कार्य करेंगे‎। इस दौरान सभी कार्यकर्ता नगाड़ा एवं पांरपरिक तीर धनुष के साथ दुमका गांधी मैदान पहुंचे‎। बैठक में 26 जनवरी‎ गणतंत्रता दिवस मनाने को लेकर भी चर्चा की गयी चर्चा‎ बाद निर्णय लिया गया की झामुमो प्रखंड कार्यालय मे 08:30 बजे माननीय विधायक‎ प्रो.स्टीफन मरांडी के हाथों झंडोतोलन किया जाएगा।मौके पर जिला संयोजक मंडली के श्याम यादव,हाजी समद अली, सुलेमान बास्की, देबीलाल हांसदाक़् , मुकेश सिंह, हैबिबूर रहमान, सुनील टुडू,कुणाल अलफ्रेंट हेमब्रम, खुर्शीद आलम , मुस्लिउद्दीन अंसारी, निशा शबनम हांसदा, जोसफिना हेमब्रम, महेंद्र टुडू,कलम मुर्मू ,सहित अन्य सक्रिय कार्यकर्ता‎ मौजुद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!