अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया संवाददाता लोकसभा चुनाव परिणाम जानने को लेकर मंगलवार को हर कोई दिन भर टेलीविजन और मोबाईल से चिपके रहे। राजमहल लोकसभा से इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी विजय विजय हांसदा की लगातार बढ़त की खबर सुनकर झामुमो कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर देखी जा रही थी और झामुमो कार्यालय में समर्थको में जुटान देखी गई । झामुमो समर्थक विजय हांसदा की जीत के प्रति पूरी तरह से आश्वस्त थे । इस बीच झामुमो समर्थक पटाखे फोड़ कर एवं मिठाईयां बांट कर जश्न मना रहे थे।






