Search

May 17, 2026 6:20 am

झामुमो कार्यकर्ताओं ने बैठक कर विजय हांसदा को जिताने का लिया संकल्प

तानाशाही ताकतें किसी मुगालते में न रहे, वोट की चोट से उनका अहंकार चूर चूर हो जाएगा : विजय हांसदा

यह चुनाव केंद्र की भाजपा सरकार के अत्याचार विरुद्ध है। महंगाई, बेरोजगारी, महिला सम्मान के रास्ते से भटकी भाजपा को परास्त करने 1 जून को घर से जरूर निकले : झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव।

राजकुमार भगत

पाकुड जिले के धनुषपूजा स्थित पार्टी कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख की अध्यक्षता में पाकुड़ प्रखंड क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से आगामी 1 जून को होनेवाले लोकसभा आम चुनाव में राजमहल लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी विजय हांसदा जी को भारी मतों से जिताकर भाजपा के अहंकार और तानाशाही को मुंहतोड़ जवाब देने पर रणनीति बनी। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राजमहल सांसद सह प्रत्याशी विजय हांसदा जी शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए राजमहल सांसद विजय हांसदा ने कहा कि झारखण्ड के वीर पुरखों और वीरांगनाओं के सपनों का राज्य हमें बनाना है। इसी उद्देश्य के साथ हेमन्त जी ने राज्य के गरीब, वंचित और शोषित लोगों को रोटी, कपड़ा और मकान, रोजगार आदि से जोड़ना शुरू किया। यह देख केंद्र की भाजपा सरकार से बर्दाश्त नहीं हुआ। एक आदिवासी मुख्यमंत्री उनके द्वारा खींचे गए विकास की लकीर से लंबी लकीर क्यूँ खींच रहा है। नतीजन षड्यंत्र के तहत हमारे नेता पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को तानशाही ताकतों ने जेल में डाल दिया। मगर तानाशाही ताकतें किसी मुगालते में न रहे। आगामी 1 जून को इन अहंकारी तानाशाह से लड़ने के लिए ज्यादा से ज्यादा वोट तीर कमान को दें क्योंकि वोट की चोट से ही उनका अहंकार चूर-चूर होगा। वही उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने पिछले 10 वर्षों में देश को गर्त में धकेलने का काम किया है। केंद्र की सरकार ने एक भी ऐसी योजना नही लाई जिससे कि आम आदमी को कोई राहत हो। महंगाई सातवें आसमान पर है। हर वर्ष 2 करोड़ सरकारी नौकरी देने का वादा किया गया था लेकिन आज देश मे बेरोजगारी चरम पर है। पूंजीपतियों को लाभ पहुँचाया जा रहा है। विपक्षियों के आवाज को दबाकर जेल में डाला जा रहा है जिसका जीता जागता उदाहरण हमारे नेता पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी है। आप सब अपने नेता के साथ साथ हुए इस अपमान व पूरे आदिवासी व मूलवासियों के साथ हुए अन्याय का बदला लेने के लिए दूर दराज के लोगों को भी जागरूक करें कि इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी विजय हांसदा जी को भारी संख्या से जिताना है ताकि मतदान के दिन इन सब बातों का बदला वोट के माध्यम से लिया जाय और देश व राज्य में खुशहाली व भाईचारगी कायम रहें।जिला सचिव सुलेमान बास्की ने अपने संबोधन में कहा कि सभी कार्यकर्ता ठान लें कि उन्हें कड़ी मेहनत करनी है साथ ही ग्रामीण क्षेत्र को लोगों के बीच जाकर केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा किसानों, मजदूरों व महिलाओं के ऊपर हो रहे अन्याय को भी बताना है। आज किस प्रकार से आदिवासियों के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है, आरक्षण समाप्त करने की बात भाजपा कर रही है। आप सब एकजुटता के साथ संकल्प लें कि आगामी 1 जून को होनेवाले चुनाव में झामुमो के विजय हांसदा जी को जिताना है। मौके पर अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष हबीबुर्रहमान, युवा जिला सचिव उमर फारूक, मजदूर मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज चौबे, दलित पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजकिरण तुरी, जिला संगठन सचिव महमूद आलम, प्रखंड सचिव राजेश सरकार, प्रखंड उपाध्यक्ष अजफारुल शेख, जिला सोशल मीडिया सदस्य प्रकाश सिंह, अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष मुसर्रफ हुसैन, मुबारक हुसैन, महिला प्रखंड अध्यक्ष मीना मुर्मू, युवा प्रखंड अध्यक्ष उत्पल तिवारी, जिला सदस्य फिरोज अली सहित पाकुड़ प्रखंड के जिला समिति के सदस्य, प्रखंड समिति के सदस्य के साथ साथ 36 पंचायतों के पंचायत अध्यक्ष व साचिव सहित सक्रिय कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे।

img 20240505 wa00426013410359054686291

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!