Search

April 27, 2026 2:13 pm

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना में झामुमो कार्यकर्ताओं ने की सामूहिक प्रार्थना

पाकुड़। झारखंड आंदोलन के प्रणेता और झामुमो के संरक्षक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर शनिवार को पाकुड़ नगर स्थित मां नित्यकाली मंदिर में झामुमो नगर कमिटी की ओर से सामूहिक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस भावनात्मक कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर कमिटी अध्यक्ष मुकेश सिंह ने की। कार्यकर्ताओं ने पूजा-अर्चना की तथा मां नित्यकाली से दिशोम गुरु के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की। कार्यक्रम में रंजीत पंडित, कमल राउत, राजेश सागर, अनुकूल माल, रंजीत चौधरी, निर्मल साहा समेत दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि शिबू सोरेन सिर्फ एक राजनेता नहीं, बल्कि झारखंडी अस्मिता, संघर्ष और स्वाभिमान के प्रतीक हैं। उनके स्वस्थ रहने की कामना हर उस व्यक्ति की है जिसने झारखंड को एक पहचान दिलाने के आंदोलन में भरोसा जताया है। नगर कमिटी अध्यक्ष मुकेश सिंह ने कहा, “दिशोम गुरु हमारे प्रेरणा स्रोत हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर हम सब चिंतित हैं, लेकिन साथ ही हमें विश्वास है कि मां नित्यकाली की कृपा से वे जल्द स्वस्थ होकर हमारे बीच वापस आएंगे।” पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। मंदिर प्रांगण में मौजूद लोगों की आंखों में अपने नेता के प्रति सच्ची आस्था और भावनात्मक लगाव झलकता रहा।

img 20250628 wa00141612084286175154433

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!