Search

May 10, 2026 4:52 am

झामुमो कार्यकर्ता‎ओं ने विजय हाँसदा को विजय दिलाने को लेकर निकाली बाइक रैली।

इकबाल हुसैन

महेशपुर झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य,प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां,प्रखंड उपाध्यक्ष रुहुल अमीन, बुदल यादव, प्रखंड सचिव माइकल मुर्मू, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अलफ्रेंड हेमब्रम के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्ता‎ओ द्वारा‎ प्रखंड के रोलाग्राम, तेलियापोखर,गायबथन, चंडालमारा, बाबूदहा,शहरग्राम, पोखरिया,रामपुर,खांपुर, कानिझारा एवं धर्मखांपाड़ा पंचायत के विभिन्न गाँवों मे बाइक रैली निकाल कर जनसंपर्क अभियान चलाया एवं सभी लोगो को राजमहल लोकसभा से इंडिया गठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी विजय हाँसदा के पक्ष में अधिक से अधिक वोट देकर जिताने की अपील ग्रामिणों से किया। इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां ने जानकारी देते हुए बताया की आगे भी इसी तरह का जनसंपर्क अभियान प्रत्येक‎ पंचायत के सभी गांवों में स्थानीय विधायक‎ एवं‎ झामुमो प्रत्याशी को साथ लेकर चलाया जायेगा।इस अवसर पर प्रखंड कमिटी, पंचायत कमिटी, बूथ कमिटी सहित सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे।

img 20240520 wa0032519544491942325911
img 20240520 wa00318249292881057891583

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!