Search

November 17, 2026 5:38 am

प्रखंड के पांच पंचायत मे झामुमो कार्यकर्ताओं ने निकाला न्याय मार्च

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड के पलसा,बंकूड़ा, शिवरामपुर, भेटाटोला एवं बाबूदहा पंचायत मे रविवार को झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य पिंकू शेख एवं जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष गाजी मण्डल,जिला संगठन सह सचिव प्यारेलाल मुर्मू,सांसद प्रतिनिधि कुणाल अलफ्रेंड हेमब्रम,उपाध्यक्ष बुदल यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष जोगेंद्र मुर्मू, युवा नेता बाबुधन मुर्मू के नेतृत्व मे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विरुद्ध केंद्र सरकार और ईडी द्वारा षड्यंत्रपूर्ण कार्रवाई के विरोध में न्याय मार्च निकाला। मौके पर झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य पिंकू शेख ने बताया कि जब तक पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की रिहाई नहीं होती है तब तक न्याय मार्च जारी रहेगा। प्रखंड के सभी पंचायत और सभी गांव में बारी-बारी से न्याय मार्च निकाला जाएगा। कहा कि ईडी केन्द्र सरकार के कठपुतली की तरह कार्य कर रही है। न्याय मार्च के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर कॉलेज शेख,माईनुद्दीन मण्डल, कालिदास सोरेन, लुकास सोरेन,इक़बाल शेख,मिलन मण्डल,हालीम शेख,अरशद मण्डल,नेकबूल शेख, नाजिबूल मोल्ला, मसीबूल शेख, नासिर शेख, पलास माल,चिमू पहाड़िया, पीलू मुन्ना, बसार देवान,सीटूल शेख, मिनी शेख,सहित सैंकड़ों झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।

img 20240225 wa00166840346523690451633

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!