इकबाल हुसैन
महेशपुर प्रखंड के बड़कियारी में झामुमो का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन जिलाध्यक्ष श्याम यादव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इसमें महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के हजारों महिला और पुरुष कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, राजमहल लोकसभा सांसद विजय हांसदा और झामुमो युवा नेत्री उपासना मरांडी शामिल हुए। विजय हांसदा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं को आपस में समन्वय बनाकर राज्य सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए झामुमो प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताने का काम करना है। उपासना मरांडी ने हेमंत सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और कार्यकर्ताओं से अपने क्षेत्र के लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया।
जिला संगठन प्रभारी एजाजुल ईस्लाम, जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली और जिला सचिव सुलेमान बास्की ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में भाजपा सहित अन्य दलों के सैकड़ों कार्यकर्ता ने झामुमो का दामन थामा।







