Search

May 10, 2026 9:49 pm

झामुमो का होगा कार्यकर्त्ता सम्मेलन, सांसद,विधायक होंगे शामिल – श्याम यादव

यासिर अराफात

पाकुड़: राजमहल लोकसभा सांसद सह- झारखण्ड मुक्ति मोर्चा पार्टी के केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजय हांसदा के द्वारा विगत लोकसभा चुनाव की समीक्षा व आसन्न विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर विधानसभावार कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है, जिसमें महेशपुर विधायक प्रो० स्टीफन मरांडी व लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश मरांडी भी उपस्थित रहेंगे। झामुमो के पाकुड़़ जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि इस विषयगत अवयवों के अनुसार आगामी 18 जुलाई 2024 गुरुवार को महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के घाटचोरा स्थित डिग्री कॉलेज के समीप समय करीब पूर्वाह्न 10 बजे से कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत होगी। साथ ही 19 जुलाई 2024 शुक्रवार को पाकुड़़ विधानसभा क्षेत्र के पाकुड़़ स्थित रवीन्द्र भवन में समय करीब पूर्वाह्न 10 बजे से तथा 20 जुलाई 2024 शनिवार को लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत रांगा डिग्री कॉलेज के समीप समय करीब पूर्वाह्न 10 बजे से कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत होगी। श्याम यादव ने कार्यकर्ता सम्मेलन में जिला समिति के पदाधिकारी व सदस्य, केन्द्रीय सदस्य, जिला वर्ग संगठन के पदाधिकारी व सदस्य, सम्बन्धित नगर कमिटी के पदाधिकारी व सदस्य, सम्बन्धित प्रखण्ड के प्रखण्ड अध्यक्ष व सचिव, पार्टी से सम्बन्धित प्रखण्ड बीस सुत्री समिति के पदाधिकारी व सदस्य, सम्बन्धित प्रखण्ड के प्रखण्ड वर्ग संगठन के पदधिकारी व सदस्य, पंचायत व बूथ कमिटी के पदाधिकारी व सदस्य सहित सभी कार्यकर्ताओं को अपने- अपने विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत उल्लेखनीय कार्यक्रम स्थल पर ससमय पहुंकर आयोजित होने जा रही कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने की दिशा में अपनी भागीदारी ससमय अवधि में ही सुनिश्चित करने हेतु आह्वान किया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!