राजकुमार भगत
सामान्य प्रेक्षक लिट्टीपाड़ा जितेन्द्र कुमार शुक्ला, सामान्य प्रेक्षक पाकुड़ युगल किशोर पंत, सामान्य प्रेक्षक महेशपुर ए० शंभुगा सुंदरम, पुलिस प्रेक्षक के० सत्यानारायण एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार की उपस्थिति में जिला मुख्यालय स्थित रविन्द्र भवन टाउन हॉल में सेक्टर ऑफिसर एवं सेक्टर पुलिस अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। सामान्य प्रेक्षक लिट्टीपाड़ा ने कहा है कि निर्वाचन में सेक्टर अधिकारी महत्वपूर्ण कड़ी का काम करते हैं। यदि यह कड़ी कमजोर हो जाए तो पूरी निर्वाचन प्रक्रिया पर असर पड़ता है। इसलिए सभी सेक्टर अधिकारी पूरी गंभीरता से अपने दायित्वों का निर्वहन करें ताकि मजबूत लोकतंत्र की स्थापना की जा सके। सामान्य प्रेक्षक पाकुड़ ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया से संबंधित सभी पहलुओं की जानकारी दी। चुनाव से संबंधित उनके दायित्वों और कर्तव्यों के बारे में बताया गया। मतदान केंद्र पर सभी मूलभूत सुविधाएं, मतदान से पहले की प्रक्रिया, मतदान दिवस के दिन की प्रक्रिया, संवेदनशील मतदान केंद्रों, वनरेबल मैपिंग के बारे में आवश्यक जानकारी दी। सामान्य प्रेक्षक महेशपुर ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने बूथों का निरीक्षण करते रहे, यदि बूथों पर मूलभूत सुविधायें नही है तो उसे पूर्ण करायी जाये। चुनाव में आप सबों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, सभी अपने दायित्वों को पूरी तरह से निर्वहन करें, साथ ही पोलिंग पार्टियों के दायित्वों को भी ठीक से समझें। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल पर समय से पहुॅचे और ध्यान रहे कि सभी पोलिंग पार्टियॉ समय से अपने बूथों पर पहुॅच जायें, साथ ही मतदान से सम्बन्धित सामग्री भी बूथों पर ठीक से पहुॅच जाये। पुलिस प्रेक्षक ने कहा कि पुलिस और प्रशासन के सभी सेक्टर अधिकारी एक टीम की तरह बेहतर आपसी समन्वय में रहकर कार्य करें। उन्होंने सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा कि सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी चुनाव के लिए रीढ़ की हड्डी है। पोल मेनेजमेंट में भी आपका अहम भूमिका है। सभी पदाधिकारी से बूथ से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त की। बूथ में सारी मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन संपन्न कराने में सेक्टर अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सेक्टर अधिकारियों की तत्परता व सूझ-बूझ से मतदान के दिन मतदान केंद्रों में आने वाली किसी भी तरह की समस्याओं से आसानी से निपटा जा सकता है। उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर अधिकारी निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पूर्ण जानकारी रखें ताकि निर्वाचन के दौरान उनके मतदान दलों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न होने पाए। पोल डे के दिन ईवीएम को ठीक से मोकपाल के दौरान कोई गलतियां न हो इसका विशेष ध्यान रखें।
पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने सभी सेक्टर अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश का पालन करते हुए टीम के रूप मेें कार्य करने कहा। सेक्टर पदाधिकारी को अपने सेक्टर के अधीन समस्त मतदान केन्द्रों में स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने, वेल्नेरेविबलिटी मैपिंग, उन गांव, मोहल्लों को चिह्नित करना, जिनमें डरा धमकाकर मतदान से रोका जाता है एवं विधिसम्मत क्या कार्रवाई की जा सकती है इसपर प्रकाश डाला गया। मौके पर तीनों विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार, मुख्यालय डीएसपी जितेन्द्र कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार समेत सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।






