Search

May 6, 2026 12:58 pm

झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, जेल में मिल रही सुविधाओं की ली जानकारी।

पुरुष एवं महिला बंदियों की स्थिति से भी हुए अवगत

सतनाम सिंह

झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति श्री संजय प्रसाद ने शुक्रवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ने जेल के अंदर के किचन का जायजा लिया बंदियों को दिए जाने वाले भोजन, चिकित्सा संबंधी सुविधा और जेल के अंदर के अस्पताल का भी निरीक्षण की। बंदियों के मिलने वाले विभिन्न सुविधाओं के विषय में कारा अधीक्षक से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुरुष एवं महिला बंदियों के साथ बातचीत की और उनकी समस्याओं और परेशानियों से अवगत हुए। उन्होंने कारागार द्वारा बंदियों को दी जाने वाली भोजन, पीने का स्वच्छ पानी, डॉक्टरी सुविधा, पढ़ाई के लिए शिक्षा सुविधा, दूरभाष की सुविधा एवं अस्पताल वार्ड, बैरक का निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों द्वारा रखी गई जायज मांगों पर विचार विमर्श करने के लिए कारागार प्रशासन अधिकारियों को निर्देश दिए। झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ने पुरुष एवं महिला बंदियों से उनकी शैक्षणिक स्थिति एवं जेल में मिलने वाली सुविधाओं को लेकर पूछताछ की, उन्होंने बंदियों से कहा कि जो भी बंदी कारा अवधि के दौरान प्राथमिक शिक्षा ग्रहण करना चाहते है उनके लिए सरकारी तंत्र शिक्षा मुहैया करायेगी। बंदियों के लिए शिक्षा की समुचित व्यवस्था जेल प्रशासन द्वारा करवाया जाएगा। इस दौरान बीमार बंदियों के बीच फल का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेषनाथ सिंह, उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, जेलर ललन भारती, अंचलाधिकारी भागीरथ महतो, मुख्यालय डीएसपी जितेन्द्र कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

img 20240809 wa00483199104362525412887

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!