Search

June 18, 2026 9:00 pm

भाजपा ने हेमन्त सोरेन को नही , आपके स्वाभिमान को जेल में डाला है – कल्पना सोरेन

हिरणपुर में आयोजित सातवें चरण के अंतिम चुनावी सभा मे झामुमो नेत्री ने हुंकार भरी।

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर (पाकुड़): झामुमो नेत्री सह स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन ने हिरणपुर फुटबॉल मैदान में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कही की झारखण्ड में एक आदिवासी का बेटा हेमन्त सोरेन मुख्यमंन्त्री बनकर अपना कार्यकाल पूर्ण कर रहा था कि भाजपा को यह बर्दास्त नही हुई। जिन्हें षड्यंत्र के तहत जेल में डाल दिया गया। भाजपा ने हेमन्त को नही झारखंडियों के स्वाभिमान को जेल में डालने का काम किया है। सभा मे हजारो की संख्या में लोग उपस्थित थे। जहां झामुमो नेत्री को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। झामुमो नेत्री ने अपने सम्बोधन में बताई की एक जून को मतदान है। यह आपके वोट से लोकतंत्र मजबूत होगा। वही आपके हक अधिकार , आरक्षण को बचाये रखने के लिए मतदान करे। भाजपा 400 पार की नारा लगा रहा है। जिसका मूल उद्देश्य है कि बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा दलित , आदिवासी , पिछडो , अल्पसङ्ख्याको की हित के लिए बनाए गए संविधान को बदलना। संथालपरगना क्रांतिकारियों की भूमि रही है। वीर शहीद सिदो कान्हू , चांद भैरव ने अंग्रेजों से लड़ते हुए शहीद हुए। वही दिशोम गुरु शिबू सोरेन झारखंडियों की अस्मिता बचाने के लिए लम्बी लड़ाई लड़ी। झारखण्ड सरकार ने गरीबो की हित मे कई कल्याणकारी योजनाओं को धरातल में लाया। अपने हक अधिकार को लेकर एक जून को झामुमो में वोट डालकर उलगुलान करे। दिशोम गुरु , हेमन्त सोरेन झारखण्ड के हित मे लड़ना जानता है , झुकना नही। भाजपा मीठी मीठी बातों बोलकर आपको बरगलाने का प्रयास करेगा , पर आप गैस व तेल की बढ़ती मूल्य को देखकर वोट डाले। पिछले 10 वर्षों में देश मे चरम महंगाई व भ्र्ष्टाचार है। देश की जनता इसको जवाब देगी। राजमहल लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विजय हांसदा को भारी मतों से जिताये। इस बार केंद्र में भाजपा की सरकार नही बनेगी। सभा को लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश मरांडी , पार्टी प्रत्याशी विजय हांसदा , विधायक धर्मपत्नी एगलिना टुडू ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, जिला सचिव सुलेमान बास्की , इसहाक अंसारी , सुनील टुडू , दीपू मुर्मू , रसका हेम्ब्रम , जावेद आलम , महावीर मड़ैया आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

img 20240530 wa00301154348012587263714
img 20240530 wa00311940289223728989613

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!