अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया लोक सभा चुनाव को लेकर उपायुक्त के निर्देश पर जिले के जिले के हर प्रखंड के बूथों का पदाधिकारी द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है इसी क्रम में सोमवार को भूमि सुधार उप समाहर्ता मनीष कुमार एवं प्रखंड सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ साइमन मरांडी ने 2024 लोक सभा चुनाव को देखते हुए पाकुड़िया प्रखंड के कई क्रिटिकल बूथों का निरीक्षण किया। सहायक निर्वाचित पदाधिकारी महेशपुर सह भूमि सुधार उप समाहर्ता पाकुड़ मनीष कुमार एवं बीडीओ ने संयुक्त रूप से क्रिटिकल मतदान केंद्र,मोंगला बांध,राजदाहा, बन्नोंग्राम,चोकिशाल,सहित अन्य क्रिटिकल मतदान केंद्र विद्यालय का वस्तु स्थिति का जायजा लिया एवंशौचालय,बिजली,पेयजल,रैंप,पंखा, चार्जिंग पॉइंट का सत्यापन किया। वहीं मध्य विद्यालय मोंगला बांध स्थित बुथ संख्या 241,239 में साफ सुथरा का अभाव देखकर जल्द से जल्द साफ सुथरा करवाने का निर्देश दिया साथ ही अन्य संबंधित बुथों में बिजली, पानी, शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने का दिशा-निर्देश दिए।मोके पर बीपीआरओ त्रिदीप शील, संबंधित विद्यालय के शिक्षक एवं बीएलओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।






