Search

October 11, 2026 11:58 pm

वकीलों ने बार एसोसिएशन भवन में मनाया शिक्षक दिवस, वरिष्ठ अधिवक्ताओं को किया सम्मानित

स्वराज सिंह

पाकुड़ के न्यायालय परिसर स्थित बार एसोसिएशन भवन में वकीलों ने शिक्षक दिवस मनाया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण कुमार त्रिवेदी और रंजन कुमार बोस को सम्मानित किया गया। उन्होंने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बारे में बातें कहीं और उनके योगदान को याद किया। अरुण कुमार त्रिवेदी ने कहा, “सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक महान शिक्षक और दार्शनिक थे। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया और हमें ज्ञान की महत्ता सिखाई। रंजन कुमार बोस ने कहा, शिक्षक दिवस हमें अपने गुरुओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है। हमें अपने शिक्षकों से सीखने और उनका सम्मान करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर वकीलों ने अरुण कुमार त्रिवेदी और रंजन कुमार बोस को पुष्पमाला पहनाकर और कलम उपहार देकर सम्मानित किया और एक दूसरे को मिठाई खिलायी। मौके पर मुख्य रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता का कौसर अंसारी, धर्मेंद्र सिंह राजीव यादव अजय यादव व अधिवक्ता बैजनाथ, मर्सी जॉयस लकड़ा,राहुल व्यास,अब्बास अली,राहुल सरकार,आनंद यादव,स्वराज सिंह व अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!