पाकुड़: राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा और लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने गुरुवार को लिट्टीपाड़ा एवं अमड़ापाड़ा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में बनने वाली करीब दो दर्जन सड़क निर्माण योजनाओं का संयुक्त रूप से शिलान्यास किया। दोनों जनप्रतिनिधियों ने नारियल फोड़कर और फीता काटकर योजनाओं की शुरुआत की।
इस मौके पर सांसद विजय हांसदा और विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा कि सड़क निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी। किसानों, छात्रों और व्यवसायियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार गांवों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। कार्यक्रम के दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और जल्द समाधान का भरोसा दिया। कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर झामुमो कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने सांसद, विधायक एवं झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम का माला पहनाकर स्वागत किया।
मौके पर प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हांसदा, जहीरुद्दीन मियां, जोसेफिना हेम्ब्रम, अमित भगत, निशा शबनम हांसदा, सुलेमान बास्की, कोर्नेलियुस हेम्ब्रम, प्रसाद हांसदा, कालिदास मुर्मू, थॉमस मुर्मू, रंजन साहा, संजीत भगत, आफताब आलम समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे।







