Search

April 26, 2026 9:49 pm

आज हिरणपुर पहुंचेंगे नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी

कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने की बैठक

बजरंग पंडित

हिरणपुर (पाकुड़ )डाकबंगला परिसर में भाजपा की ओर से शनिवार को संविधान गौरव दिवस पखवाड़ा के तहत संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में झारखंड के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी मौजूद रहेंगे। इसे लेकर शुक्रवार को पार्टी के मंडल अध्यक्ष कैलाश सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम स्थल पर बैठक आयोजित की गई। जहां मुख्य रूप से पार्टी के जिलाध्यक्ष अमृत पांडे, प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक, एसटी मोर्चा के प्रदेश मंत्री कामेश्वर दास, भाजपा नेता साहेब हांसदा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में संगोष्ठी कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर गहन चर्चा की गई। चर्चा के दौरान जिला अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी। इसके अलावा कार्यक्रम को लेकर निर्माणाधीन पंडाल का भी सभी भाजपा नेताओं ने मुआयना किया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि नेताप्रतिपक्ष का पहली बार पाकुड़ जिले में कार्यक्रम होना तय हुआ है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं व पार्टी के मुख्य नेताओं के साथ बैठक कर रणनीति तैयार की गई है। नेताप्रतिपक्ष संगोष्ठी में कार्यकर्ताओं को भी पार्टी की विचारधारा से अवगत कराएंगे। वहीं प्रदेश मंत्री कामेश्वर दास ने कहा कि कार्यक्रम की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोगों के पहुंचने की अपील की गई है। मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता विश्वनाथ भगत, साहेब हांसदा, शिवचरण मालतो, किष्टू सोरेन, जामु मरांडी, रामचंद्र रविदास, राजकुमार मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!