Search

May 9, 2026 9:49 pm

लोकसभा चुनाव में नवमतदाताओं के साथ नेताओ ने किया मताधिकार का प्रयोग

जिला मुख्यालय के कई मतदान केंद्र पर दिखा सुविधाओं का अभाव

सुदीप कुमार त्रिवेदी

संपूर्ण देश में 2024 के लोकसभा चुनाव के अंतिम व सातवें चरण में आज राजमहल लोकसभा चुनाव क्षेत्र के मतदाताओं ने अपने अपने मताधिकार का प्रयोग किया । उक्त लोकसभा चुनाव में जहाँ पूराने मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया वहीं प्रथम बार मतदाता की श्रेणी में आए नव मतदाताओं में भी मतदान को लेकर काफी उत्साह देखा गया । पाकुड़ शहर के छोटी अलीगंज के नवमतदाता क्रमशः खुशी कुमारी व निधि कुमारी ने अपने प्रथम मतदान का प्रयोग छोटी अलीगंज प्राथमिक विद्यालय बूथ क्रमांक 397 में किया एवं पूछने पर उक्त दोनो नव मतदाताओं ने कहा कि पहली बार राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका का निर्वहन करते हुए बेहतरीन अहसास हो रहा है । वहीं दूसरी ओर पाकुड़ उपायुक्त ने धनुषपूजा मध्य विद्यालय में परिवार के साथ मतदान किया जबकि राजलोपा के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने छोटी अलीगंज प्राथमिक विद्यालय बूथ में मतदान करते हुए इस देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की तारीफ की, जबकि दूसरी तरफ भाजपा के जिलाध्यक्ष हिसाबी राय ने सपत्नीक मतदान केंद्र संख्या 426 में अपने मताधिकार का प्रयोग । दूसरी तरफ भगत पाड़ा स्थित मतदान केंद्र संख्या 404, आदर्श बिल्टू मध्य विद्यालय में मतदान करने आए मतदाताओं ने उक्त मतदान केंद्र में व्याप्त असुविधा के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर करते पाए गए। कुल मिलाकर शहरी क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ । समाचार लिखे जाने तक पाकुड़ विधानसभा में 61.72% मतदान हुआ था ।

img 20240601 wa00175629441683796793115
img 20240601 wa0018225858294350591325
img 20240601 wa00205332406645719915302
img 20240601 wa00192106092996161290828

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!