Search

April 26, 2026 10:41 am

अंतराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस सह आउटरीच कार्यक्रम के तहत विधिक जागरुकता शिविर आयोजित की गई।

सतनाम सिंह

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में रविवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ बाल कृष्ण तिवारी के निर्देश पर सचिव शिल्पा मुर्मू के मार्गदर्शन में पाकुड़ सदर के फरसा पंचायत भवन में अंतराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस सह आउटरीच कार्यक्रम के तहत विधिक जागरुकता शिविर आयोजित की गई। जहां मंच का संचालन इंडियन कम्युनिटी क्लब के अध्यक्ष जेड एच विश्वास ने की। कार्यक्रम की शुरुवात मुख्य अतिथि गण को पुष्माला देकर स्वागत किया किया। विश्व मानव अधिकार दिवस पर डीएसपी मुख्यालय बैधनाथ प्रसाद ने संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरे विश्व में 10दिसंबर को मानव अधिकार दिवस के रूप में मनाया जा रहा है बताया कि मानव अधिकार दिवस का तात्पर्य है कि जन्म से मृत्यु तक कोई व्यक्ति चाहे महिला हो पुरुष हो जीवन यापन के लिए बुनियादी सुविधा चाहे शिक्षा हो रोजगार का अधिकार हो मूलभूत अधिकार रोटी कपड़ा और मकान चाहे बेहतर जीवन यापन करने का अधिकार काम करने का अधिकार गरिमा का अधिकार समेत कई बुनियादी अधिकार से संबंधित जानकारी दी ।सविधान 1950 में लागू हुआ जिसमें उल्लेखित है देश कैसे चलेगा जिसमे जाति ,धर्म,किसी भी तरह के भेदभाव कतई मना है समेत निः शुल्क विधिक सहायता से संबंधित जानकारी दी। वही डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के संजीव कुमार मंडल ने मानव अधिकार समेत जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ द्वारा नि शुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने के बारे में विस्तृत जानकारी दी। लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के सहायक अज़फर हुसैन विश्वास ने कानून में दिए गए मौलिक अधिकार पर बिंदु वार जिक्र करते हुए महत्वपूर्ण जानकारी दी। जेड एच विश्वास ने जागरुकता से संबंधित संबोधित करते हुए शिक्षा एवम् सामाजिक जागरुकता के बारे में जोर देते हुए समाज के शिक्षित लोगों से अपील की है कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में उनके अधिकार के प्रति जागरूकता फैलाएं। मौके पर डालसा के पीएलवी मोकमाउल शेख,नीरज कुमार राउत,पंचायत फरसा के मुखिया करजोबन बीबी, जानकीनगर यूथ क्लब के अध्यक्ष नसीरुद्दीन शेख, समाजिक कार्यकर्ता सयानारा खातून, हाफीजा खातून, रूप विश्वास, आबिदा खातून, सबेदा खातून, मो जियाउर रहमान, वाहिदा खातून, शहनाज खातून, नासिर शैख, जायेफा खातून, सबेरा खातून, करीमा खातून, आसेमा खातून, मसूमा खातून समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

IMG 20231210 WA0007
IMG 20231210 WA0008
IMG 20231210 WA0009

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!