बजरंग पंडित
झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के निर्देश पर पाकुड़ सदर के हीरानंदपुर पंचायत अन्तर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय हीरानंदपुर में विश्व मानव अधिकार दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डालसा सचिव अजय कुमार गुड़िया ने छात्र-छात्राओं को मानवाधिकार दिवस के महत्व और उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सचिव अजय कुमार गुड़िया ने कहा कि मानवाधिकार दिवस लोगों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने, भेदभाव को समाप्त करने, लोगों के बीच भाईचारा बढ़ाने, मानवाधिकारों की रक्षा करने और उन्हें बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। उन्होंने छात्रों को कानून की जानकारी से अवगत कराया और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में पीएलवी याकूब अली, सायेम अली समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को मानवाधिकारों के बारे में जागरूक करना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित करना था।





