आमिर हिरणपुर वासियों को अमीरी का लालच दिखाकर कर रहे हैं कंगाल तो हृदय मंडल लॉटरी विक्रेताओं के हृदय में,बैठाकर जमकर बिकवा रहे हैं फर्जी एटीएम लॉटरी
उक्त दोनों नाम संज्ञान मे आया है, सत्यापन और साक्ष्य जुटया जा रहा है ,जल्द होगी कार्रवाई एसडीपीओ– पाकुड़
सुस्मित तिवारी
हिरणपुर (पाकुड़) हिरणपुर के साथ पूरे जिले में खूब चल रही फर्जी एटीएम टिकट, हिरणपुर बाजार सहित पूरे प्रखंड में लॉटरी का धंधा जोरों से फल फूल रहा है सूत्र बताते हैं कि हिरणपुर प्रशासन के नाक के नीचे आमिर जैसे माफिया अवैध एटीएम लॉटरी का कारोबार का बीड़ा उठा रखा है वही तोरई निवासी हृदय मंडल माफिया और विक्रेताओं के हृदय में बैठकर लॉटरी उपलब्ध कराने का जिम्मा ले रखा है। सूत्रों के अनुसार आमिर हिरणपुर के है और अपने बेटे के साथ मिलकर अवैध कारोबार को हिरणपुर ही नहीं,बल्कि बंगाल के कुछ क्षेत्रों में भी पैर फैलाए हुए हैं। एटीएम लॉटरी के इस कारोबार में उनके द्वारा 10 से अधिक खुदरा विक्रेता द्वारा हिरणपुर बाजार के आसपास लॉटरी की बिक्री कर रहा है। हिरणपुर में इन दिनों अवैध एटीएम लॉटरी का कारोबार करोड़ों रुपए को पार कर गया है और उसके बावजूद भी स्थानीय प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। लोग बताते हैं इसके पीछे फुटकर विक्रेताओं को माफिया के द्वारा बताया गया है कि निर्भीक होकर टिकट बेचो सब मैनेज है।
हालांकि प्रशासन ने कई बार लाखों रुपए की अवैध एटीएम टिकट को बरामद किया है,लेकिन सब छोटे व्यापारी को ही निशाना बनाया गया है,बड़े माफिया तो जिम्मेदार के सरण में सुरक्षित है।
क्या कहते हैं एसडीपीओ
एसडीपीओ कहते हैं, पाकुड़ पुलिस अधीक्षक के माध्यम से उक्त दोनों व्यक्तियों का नाम संज्ञान में आया है। पाकुड़ पुलिस इसे गंभीरता से ले रही है, सत्यापन और साक्ष्य को जुटा रही है, सत्यापन आते ही जल्द कार्रवाई होगी और इस संबंध में सबको बताया जाएगा।







