Search

April 27, 2026 8:36 pm

लुत्फुल हक ने जिदातो बंगला मिडिल स्कूल भवन का किया उद्घाटन

सतनाम सिंह

पाकुड़। शहर के जिदातो बंगला मिडिल स्कूल में निर्माण कराए गए वर्ग कक्ष का उद्घाटन समाजसेवी लुत्फुल हक ने फीता काटकर किया। मौके पर डिस्ट्रिक्ट सुप्रीटेंडेंट रेवः स्टेफेन सोरेन, पास्टर एमानुएल चित्रकार, सेक्रेटरी सुशीला मल्लिक, शुभरा दत्ता मौजूद थे। श्री हक ने वर्ग कक्ष का जायजा भी लिया। उन्होंने कहा कि मुझे स्कूल जाने का सौभाग्य तो प्राप्त नहीं हुआ, लेकिन मेरा सपना है कि एक भी बच्चा पढ़ाई से वंचित नहीं रहे।उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार का उद्देश्य है कि एक भी बच्चा गरीबी की वजह से शिक्षा से वंचित नहीं रहे। इसके लिए सरकार ने भोजन से लेकर किताब, कॉपी, ड्रेस, साईकिल सहित कई सुविधाएं दे रही है। वहीं प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को ध्यान में रखते हुए इस विद्यालय में अपने निजी सहयोग से वर्ग कक्ष का निर्माण कराया गया है। यह स्कूल काफी पुराना है। यह पाकुड़ शहर की शान के रूप में भी है। उन्होंने कहा कि ठंड को देखते हुए सभी बच्चों को स्वेटर दिया जाएगा। ताकि ठंड में कोई भी बच्चा बिना स्वेटर के विद्यालय नहीं आए। उन्होंने यह भी कहा कि जब भी मदद की जरूरत होगी, मैं यहां जरूर आऊंगा। मौके पर जिदातो उच्च विद्यालय की प्राचार्य इलेन एम हेंब्रम, जिदातो प्ल्स टू विद्यालय की प्राचार्य, नीतू हाजरा, शुक्ला दत्ता, शुभरा दत्ता, लीना पंडित सहित काफी संख्या में छात्र व छात्राएं मौजूद थे।

img 20241209 wa00133271054124930869857
img 20241209 wa00156222816955122119086
img 20241209 wa00148320595395815364354
20241209 1828358147208655436097269

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!