Search

May 11, 2026 1:45 am

महाअष्टमी पूजा संपन्न, अष्टमी और नवमी को होगी कुमारी पूजन

शिवपुरी कॉलोनी में 24 प्रहार कीर्तन का आयोजन जारी।

राजकुमार भगत

पाकुड़। आदिशक्ति मां दुर्गा की पूजा 9 अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल तक चैत्र नवरात्रि मनाई जा रही है। जगत जननी आदि शक्ति मां दुर्गा की 16 अप्रैल को आठवीं स्वरूप महाअष्टमी पूजा पूरी विधि विधान के साथ हुई। इस दौरान पूजा पंडालों में कुमारी पूजन का आयोजन किया गया। जबकि कुछ पंडालून में नवमी के दिन कुमारी पूजा पूजन आयोजित की जाएगी। कुछ श्रद्धालु अपने-अपने घरों में 9 – 9 कुमारी बच्चियों को आदर और सम्मान पूर्वक भोजन कराया उनसे आशीर्वाद ग्रहण किया । दुर्गा पूजा की निमित्त 9 दिनों तक विधि विधान के साथ पूजा अर्चना का विधान है। पाकुड़ जिला मुख्यालय स्थित छोटी अलीगंज सिद्धू कानू नगर एवं राज हाई स्कूल रोड में चैती दुर्गा पूजा का विशेष अनुष्ठान किया गया है। छोटी अलीगंज स्थित सिद्धू कानू नगर से माहा अष्टमी पूजन के शुभ अवसर पर श्री श्री बसंती चैती दुर्गा पूजा समिति द्वारा महाप्रसाद का आयोजन किया गया। वहीं शिवपुरी कॉलोनी स्थित मां दुर्गा के अष्टमी रूप का विधि विधान के साथ पूजा किया गया। सैकड़ो भक्तों ने महा अष्टमी का डाला चढ़ाया एवं प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर 24 परहर कीर्तन का आयोजन किया गया। माता रानी का प्रसाद वितरण किया गया। महाष्टमी के दिन मां के दर्शन करने काफी संख्या में श्रद्धालु देर रात तक उमड़े रहे।
सभी दुर्गा पूजा समिति द्वारा भव्य एवं आकर्षक रूप से विद्युत सज्जा की गई है। छोटी अलीगंज में मेले का आयोजन किया गया है। इसमें बच्चों के लिए आकर्षक झूले, चाट एवं खिलौने की दुकान भी आनंद उठाया। नवरात्र के अंतिम दिन 17 अप्रैल को महानवमी की पूजा के साथ यज्ञ हवन का अनुष्ठान किया जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!