अब्दुल अंसारी
पाकुडिया:- शोकसंतप्त झामुमो केन्द्रीय कमेटी सदस्य सह जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे एवं उनके परिवार वालों को सांत्वना देने शनिवार को पाकुडिया स्थित हरिवंश चौबे के निजी आवास पर सुबह महेशपुर विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी जी एवं जिला अध्यक्ष श्याम यादव जी पहुंचे। पहुंचकर विधायक प्रो.मरांडी व जिला अध्यक्ष ने शोक संतप्त जिला उपाध्यक्ष के परिवार को ढांढस बंधाया। कल जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे की पत्नी का रामपुरहाट के अस्पताल में असमयिक निधन हो गया था। विधायक ने कहा कि पैदा लेने वाले हर जीव को एक न एक दिन मृत्यु को प्राप्त होना है। यही प्रकृति का नियम है। दुख के इस घड़ी में विवेक और धैर्य बनाकर पुरा परिवार को संभालिये। पुरा झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार आपके और आपके परिवार के साथ है।। इस मौके पर अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष हबीबुर रहमान,केन्द्रिय कमेटी सदस्य देबीलाल हाँसदाक्, प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा, महेशपुर अध्यक्ष अनारूद्दीन मियां,जिप अध्यक्ष जुली हेम्ब्रम,पुर्वी जिप सदस्य सुनीता मुर्मू, खुरशेद आलम,मईनुद्दीन अंसारी,माइकल मुर्मू,अब्दुल वदुद,अशोक भगत,शिबधन हेम्ब्रम,महेन्द्र टुडू,कलाम अंसारी,कालीदास टुडू,मुनीराम मरांडी,जुगुन हाँसदा,सुबासिनी मुर्मू ,छोटू भगत,मंटू भगत,रंजीत मंडल,नरेश हाँसदा,सुनील, सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।





