Search

April 26, 2026 8:55 pm

अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, डीएमओ ने छापेमारी कर 5 ट्रैक्टर को किया जब्त, तस्करों में हड़कंप।

एस कुमार

अवैध खनन, परिवहन व अवैध कारोबारियों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने को लेकर डीसी पाकुड़ मनीष कुमार ने क्षेत्र में अवैध खनन कारोबारियों के खिलाफ हर एक कदम उठा रहे हैं. जिसको लेकर जिला प्रशासन अवैध धंधेबाजों पर अंकुश लगाने को लेकर मंगलवार देर शाम को पाकुड़ डीएमओ राजेश कुमार ने खान निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह के साथ मिलकर महेशपुर थाना क्षेत्र के हरिशपुर गांव के समीप छापेमारी करते हुए अवैध बालू लदा पांच ट्रैक्टर को जब्त किया है. इस कार्रवाई से तस्कर व खनन से जुड़े धंधेबाजों के बीच हड़कंप मचा हुआ है. जब्त ट्रैक्टर महेशपुर थाना परिसर में रखा गया है. उधर अधिकारियों के द्वारा जब्त ट्रैक्टर मालिक व चालक के खिलाफ आगे की कार्यवाही में जुटे थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!