बजरंग पंडित
भारतीय मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने शुक्रवार को महेशपुर लोकल कमेटी की ओर से प्रखंड के अंबेडकर चौक पर 11 सुत्री मांगो को लेकर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया. नुक्कड़ सभा में जिला कमेटी सचिव गोपीन सोरेन ने कहा कि हमारे मुख्य मांग यह है कि महेशपुर अंचल के सुंदरपहाड़ी और बाघमोड़ा में बंद पड़े खदान व क्रशरों को चालू किया जाय, मनरेगा के लिए आवंटन बढ़ाने, बिजली स्मार्ट मीटर रद्द करने, बीड़ी मजदूरों का कमीशन 178 रुपया करने सहित 11 सुत्री मांग शामिल है. नुक्कड़ सभा में गोपीन सोरेन के अलावे प्रकाश बिप्लवी, नाजेर हुसैन, शिवानी पाल, एहतेशाम मंडल, सुभाष हेम्ब्रम, ताला बास्की, हुडिंग सोरेन सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।




