Search

May 20, 2026 10:03 pm

ऑनलाइन दवा बिक्री और नकली दवाओं के विरोध में जिलाभर की दवा दुकानें बंद

पाकुड़: ऑनलाइन दवा बिक्री, कॉर्पोरेट कंपनियों द्वारा भारी छूट और बाजार में नकली दवाओं की बढ़ती बिक्री के विरोध में बुधवार को जिलाभर की दवा दुकानें बंद रहीं। यह बंदी केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा आयोजित देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में की गयी। हड़ताल का असर जिला के विभिन्न प्रखंडों – हिरणपुर, पाकुड़, लिट्टीपाड़ा, महेशपुर, पाकुड़िया और आमड़ापाड़ा – में व्यापक रूप से देखने को मिला। अधिकांश मेडिकल स्टोर पूरे दिन बंद रहे, जिससे दवा खरीदने पहुंचे लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि ऑनलाइन दवा बिक्री के कारण छोटे दवा व्यवसायियों का अस्तित्व संकट में पड़ गया है। वहीं, बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियों द्वारा दिए जा रहे अत्यधिक डिस्काउंट से स्थानीय दुकानदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। पदाधिकारियों ने सरकार से ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाने, कॉर्पोरेट कंपनियों के अनियंत्रित डिस्काउंट पर नियंत्रण करने और नकली दवाओं की बिक्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उनका कहना था कि नकली दवाओं का कारोबार आम लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है और इस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाना जरूरी है।

img 20260520 wa00272257909106350026708
img 20260520 wa00257281003661983205577
img 20260520 wa00261818633322787909079

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!