Search

April 30, 2026 10:31 pm

वृद्ध आश्रम सोनाजोड़ी में मेडिको लीगल अवरनेस एंड सर्विस कैंप का आयोजन, 16 लाभुकों का स्वास्थ्य जांच

वृद्धों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और स्वास्थ्य जांच पर फोकस

सुदीप कुमार त्रिवेदी

झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर आज प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के निर्देश पर पाकुड़ प्रखंड सोनाजोड़ी स्थित वृद्ध आश्रम में मेडिको लिगल अवेयरनेस एंड सर्विस कैंप का आयोजन किया ।
उक्त कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ सचिव अजय कुमार गुड़िया ने वृद्ध आश्रम का निरीक्षण किया सभी वृद्ध से उनके समस्या से अवगत हुए व जो सरकारी योजनाओं से वंचित है उन्हे योजनाओं से जोड़ने का निर्देश वृद्ध आश्रम के संचालक विनोद प्रमाणिक,पीएलवी नीरज कुमार राउत को पेंशन से संबंधित आवेदन शीघ्र संबंधित विभाग में देने को कहा। साफ सफाई, पानी की व्यवस्था समेत सभी को उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
आज के इस कार्यक्रम का उद्देश्य उनके स्वास्थ्य को लेकर की गई आज मेडिको लिगल अवेयरनेस एंड सर्विस कैंप में डॉ एस के झा द्वारा जन लोक कल्याण परिषद द्वारा संचालित वृद्ध आश्रम सोनाजोड़ी में जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में स्वास्थ्य शिविर में कुल 16 लाभुको का स्वास्थ्य जांच किया गया सभी वृद्ध को दावा वितरित किया गया। मौके पर डालसा सचिव अजय कुमार गुड़िया डॉ एस के झा , नर्स वृद्ध आश्रम संचालक विनोद प्रमाणिक, पीएलवी उत्पल मंडल ,नीरज कुमार राउत महिला पुरुष वृद्ध समेत कर्मी एमडी मंगरू, आरती कुमारी उपस्थित रही।

img 20240922 wa00116030995297604223369
img 20240922 wa00098826976856261646260

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!