Search

October 23, 2026 9:38 pm

झामुमो प्रखंड कार्यालय मे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक सम्पन्न।

इकबाल हुसैन

झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर मे शनिवार को झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां के अध्यक्षता कार्यकर्ताओं के साथ बैठक सम्पन्न हुआ। उक्त बैठक मे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए श्री मियां ने बताया की आगामी दिनांक 21 अप्रैल 2024 को रांची के मोहराबादी मैदान मे आयोजित महारैली मे शामिल होने को लेकर रणनीति तैयार किया गया। तत्पश्चात केंद्रीय समिति सदस्य पिंकू शेख ने कहा की लोकसभा चुनाव मे पार्टी के हित मे कार्य करने एवं लोगो को मतदान के प्रति जागरूक करने को भी कहा। इस अवसर पर जीप सदस्य सह झामुमो नेता समसून मुर्मू उर्फ़ फौजी दा ने बताया की आगामी 14 अप्रैल को पाकुड़ मे राजमहल लोकसभा क्षेत्र से घोषित प्रत्यासी का स्वागत करना है साथ ही हर हाल मे विजय बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं मे जोश भरा। बैठक मे कहा की रैली मे प्रखंड स्तरीय प्रमुख कार्यकर्ता ही शामिल होंगे।इस मौक़े पर सांसद प्रतिनिधि कुणाल अलफ्रेंड हेमब्रम,प्रखंड सचिव माइकल मुर्मू, प्रखंड उपाध्यक्ष, रुहुल अमीन,युवा मोर्चा अध्यक्ष जोगेंद्र मुंरु, सेंटू शेख, उपाध्यक्ष पाप्पू अंसारी,नजरुल शेख, जोशीम शेख,रिफाइल किस्कू,सहाबुद्दीन शेख,जाकिर शेख टॉनिक शेख,समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!