Search

October 10, 2026 12:15 pm

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के लिए जल सहियाओं के साथ बैठक।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में शुक्रवार को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के स्टेट कोऑर्डिनेटर सह जिला समन्वयक सुमन मिश्रा एवं कनीय अभियंता चंदन कुमार की उपस्थित में प्रखंड क्षेत्र के सभी जलसहिया दीदी के साथ एक विशेष बैठक आहूत की गई। बैठक में कनिय अभियंता चंदन कुमार ने उपस्थित जलसहिया दीदी को 14 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत जानकारी देते हुए बताया कि सभी जलसहिया अपने-अपने पंचायत या गांव अस्तर पर स्थानीय समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी सभी को साथ में लेकर अपने टोला, मोहल्ला, का साफ सफाई करने के साथ ही स्वच्छता ही सेवा अभियान को अपने जीवन का अंग बनाए और इसे जन आंदोलन का रूप देने हेतु स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम चलाएंगे। साथ ही जिला समन्वयक सुमन मिश्रा ने जल सहिया को जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छता ही सेवा राज्य स्तर पर रांची में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने हेतु आगामी 30 सितंबर को पाकुड़िया से रांची के लिए निकलेंगे एवं 1 अक्टूबर को कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उन्होंने भी स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम एवं प्रखंड क्षेत्र में दो दिनों के अंदर सभी को साथ में लेकर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत साफ सफाई करने का निर्देश दिया। मौके पर प्रखंड समन्यवयक मरकुस किस्कू सहित सभी जलसहिया उपस्थित थी ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!