Search

May 13, 2026 6:25 am

नीलाम पत्र वसूली का मेगा ड्राइव सफल, 1354 मामलों में 7.20 करोड़ की वसूली

पाकुड़। जिला प्रशासन द्वारा अक्टूबर 2024 से जुलाई 2025 तक चलाए गए विशेष नीलाम पत्र वसूली अभियान में बड़ी सफलता मिली है। इस अवधि में कुल 1354 नीलाम पत्र वादों का निष्पादन करते हुए 7 करोड़ 20 लाख 393 रुपये की राशि वसूली गई है।
इस अभियान का नेतृत्व कर रहे नीलाम पत्र पदाधिकारी सह भूमि सुधार उप समाहर्ता मनीष कुमार ने बताया कि इसका उद्देश्य न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना, वसूली प्रक्रिया में गति देना तथा शासन के प्रति आम जनता के विश्वास को मजबूत करना है। उपायुक्त मनीष कुमार ने शेष बकायादारों से आग्रह किया है कि वे बिना देर किए अपना बकाया जमा करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि भुगतान नहीं करने की स्थिति में संबंधित बकायादारों के खिलाफ नोटिस तामिला, वारंट निर्गमन, आपत्ति निवारण से लेकर जब्ती व नीलामी तक की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!