अक्षय कुमार
बिहारशरीफ। गुरुवार को दैनिक जनता दरबार में उदिता सिंह, जिलाधिकारी, नालन्दा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए कुल 32 आवेदकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के लिए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मौके पर आवेदक द्वारा बताए गए गौपालन करने से संबंधित मामले के शीघ्र निष्पादन हेतु जिलाधिकारी द्वारा जिला गव्य विकास पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया। आवेदक द्वारा बताए गए सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने से संबंधित मामले जिलाधिकारी द्वारा मामले के निष्पादन हेतु अनुमंडल पदाधिकारी हिलसा एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हिलसा नालन्दा को निर्देश दिया गया। आवेदक द्वारा बताए गए जमीन देने के नाम पर धोखाधड़ी करने से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी पदाधिकारी, बिहारशरीफ, नालंदा को निर्देश दिया गया आवेदक द्वारा बताए गए भूमि से संबंधित फर्जी रसीद रद्द करने संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, नालन्दा को निर्देश दिया गया। आवेदक द्वारा बताए गए आम रास्ता को अवरुद्ध करने संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी/ पुलिस पदाधिकारी, बिहारशरीफ ,नालन्दा को निर्देश दिया गया।

अन्य आवेदक द्वारा बताए गए छठ घाट में नाला निर्माण कार्य से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा नगर आयुक्त, नगर निगम, बिहारशरीफ को निर्देश दिया गया। आवेदक द्वारा बताए गए तीन महीने बीत जाने के बाद भी सीएनजी कनेक्शन नहीं मिलने से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला आपूर्ति पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया। अन्य एक आवेदक द्वारा बताए गए राशन कार्ड पुनः चालू करने से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी द्वारा जिला आपूर्ति पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया। अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को समस्या निदान हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।





