Search

May 15, 2026 2:52 pm

तीन थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों कों इंसानियत फाउंडेशन के सदस्यों ने किया रक्तदान।

राजकुमार भगत

पाकुड़ सदर अस्पताल मे इलाजरत विजयपुर के 14वर्षीय राबियाना खातून कों ओ पॉजिटिव, ईशाकपुर के चैनबाणू बीबी कों बी पॉजिटिव तथा जायकीस्टोपुर के 8वर्षीय असफाक शेख बी पॉजिटिव खून की जरूरत पड़ी |पुरे पाकुड़ मे थैलेसीमिया पीड़ित मरीजों की संख्या 46 है उन मे से इंसानियत फाउंडेशन 20 से ज्यादा मरीजों कों प्रत्येक महीना रक्त मुहैया कराता है |परिजनों ने इंसानियत फाउंडेशन मे सहायता की मांग की है कि आपलोग जिस तरह हमलोगो कों निस्वार्थ भाव से देते आ रहे है |ग्रुप मे सुचना के आधार पर ईशाकपुर के अबेदुर रहमान ने ओ, साकिम सेख बी पॉजिटिव, तथा एयरटेल के टी ऍम इमरान अख्तर ने बी पॉजिटिव पाकुड़ रक्त अधिकोष जाकर रक्तदान किया तब जाकर बच्चों का इलाज हो पाया |रक्तदान महादान मौक़े पर संस्था के सचिव बानिज शेख, सलीम शेख, समद शेख, अबेदुर रहमान, सारिफुल शेख और कर्मचारी नवीन कुमार पियूष दास मौजूद रहे है |

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!