Search

October 7, 2026 6:34 pm

मनरेगा कर्मियों का एक दिवसीय अवकाश, मांगों को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन।

झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ प्रदेश कमेटी के आह्वान पर पाकुड़िया प्रखंड के सभी मनरेगा कर्मचारी सोमवार को सामूहिक रूप से एक दिवसीय अवकाश पर रहे। अवकाश में शामिल बीपीओ जगदीश पंडित, सहायक अभियंता रोहित गुप्ता, रोजगार सेवक नसीम अख्तर, नजीर टुडू, अर्नेस्ट हेंब्रम, इग्नेशियस हांसदा, बाहामुनि मरांडी, डोरोथी मुर्मू, स्नेली मुर्मू, पीटर किस्कू, समसुल होदा, बबीन मुर्मू और मनोज कुमार हेंब्रम ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर बीडीओ सोमनाथ बनर्जी को स्मार पत्र सौंपा। स्मार पत्र सौंपने के बाद सभी कर्मचारी अवकाश पर चले गए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगों के समाधान में देरी होने पर आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!