Search

October 12, 2026 3:06 am

हाथकाठी स्थित प्राथमिक विद्यालय के अध्यक्ष बने मेरीफुल

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): हाथकाठी स्थित प्राथमिक विद्यालय (हिंदी) प्रांगण में बैठक आयोजित हुई। जिसमें विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। इस बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में बीआरपी संजय जयसवाल व सीआरपी रुमीना यास्मीन मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में मेरीफुल किस्कु को अध्यक्ष के रूप में चयन किया गया। वही उपाध्यक्ष के पद पर कार्तिक साहा का चयन किया गया। इसी तरह सदस्यों में उषा देवी , फुलमुनि किस्कु , सुकून देवी , आशा देवी , संगीता सोरेन , प्रदीप मिर्धा , निपेन साहा , एतवारी सोरेन , नायकी मुर्मू , शिवनाथ मिर्धा , गोलक साहा , रगदा सोरेन आदि का चयन किया गया। पर्यवेक्षक ने बताई की सभी विद्यालयों में प्रबंधन समिति पुनर्गठन कार्य की जा रही है। जो सरकारी नियमानुसार की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!