Search

May 3, 2026 6:20 pm

गणेशोत्सव पर मिनी नृत्य प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाया अपना हुनर

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर में गणेशोत्सव के अवसर पर सार्वजनिक गणेश पूजा समिति द्वारा मिनी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक भगत, बीडीओ टुडु दिलीप, जबरदहा मुखिया राखी हांसदा, दीपक साहा, और अध्यक्ष अजय यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने अपना हुनर दिखाया और विभिन्न पुरस्कार जीते। सीनियर ग्रुप में कोयल चक्रवर्ती प्रथम, भरत नाट्यम मिष्टी साहा द्वितीय और दीपंकर दाँ तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, जूनियर ग्रुप में सिमर सिन्हा प्रथम, मिशिका शील द्वितीय और मिष्टी दास, श्रेयाश्री महतो तृतीय स्थान पर रहीं। जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक भगत ने कहा कि पूजा कमिटी द्वारा बीते 24 वर्षो से पूजा का अविरल कार्यक्रम करते आ रहा है, जिसमें आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चो द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते आ रहा है। बीडीओ टुडु दिलीप ने कहा कि हिरणपुर के युवाओं द्वारा भक्तिभाव से गणेशोत्सव का कार्यक्रम सफल ढंग से आयोजन करते आ रहा है, जो काफी सराहनीय प्रयास है। इस अवसर पर सांख्यकी पदाधिकारी संजीव कुमार सिन्हा, योगेश मुर्मू, सुदीप सेन, अभिजीत दत्ता, अभिजीत चक्रवर्ती, दीपक भगत, तारा रक्षित आदि उपस्थित थे।

img 20240909 wa00236819426252306124225

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!