Search

April 25, 2026 1:18 am

पाकुड के नसीपुर में भारत जोड़ो आंदोलन में शामिल हुए मंत्री आलमगीर आलम।

राजकुमार भगत

पाकुड़। झारखंड में उथल-पुथल के बीच शुक्रवार को पाकुड़ के नसीपुर में भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया । इसे लेकर कांग्रेस एवं उसके समर्थित दलों में गजब का उत्साह देखा गया । कार्यक्रम में सम्मिलित होने झारखंड के नवनियुक्त मुख्यमंत्री चंपई सोरेन व मंत्री आलमगीर आलम शपथ ग्रहण करते ही हेलीकॉप्टर से पाकुड़ पहुंच गए।
भारत जोड़ो न्याय आंदोलन में मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि सर्व प्रथम में झारखंड के धरती पर राहुल गांधी का स्वागत और आभार प्रकट करता हूं और बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि यह केवल यात्रा नहीं है यह एक महाजन आंदोलन है। उन्होंने कहा कि आज पढ़े-लिखे युवा ,किसान मजदूर, हर वर्ग के लोग पूरे क्षेत्र में पीछड़ रहे हैं। उन्हें भाजपा शासित देश में न्याय नहीं मिल रहा है। राहुल गांधी ने पूरे देश में इसलिए न्याय यात्रा निकाला है। महिलाओं के साथ वसूल्की हो रहा है। किसान खून पसीना बहा रहे पर न्याय नही मिल रहा है। भारतीय जनता ने वादा किया था ने की हमारी सरकार आने पर गैस सिलेंडर अनाजा पेट्रोलियम पदार्थ आदि के दाम काम हो जाएंगे किंतु सब कुछ इसका उलटा हुआ। मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि अब समय आ गया है उठो जागो और संकल्प लो जब तक भारत के लोगों को न्याय नहीं मिलेगा हम लड़ते रहेंगे अपनी खून का एक-एक कतरा बहा देंगे और न्याय की जीत करेंगे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!