Search

April 30, 2026 7:30 pm

भाजपा की परिवर्तन यात्रा रैली लिट्टीपाड़ा में, विधायक अमित मंडल ने झामुमो सरकार पर साधा निशाना

विधायक अमित मंडल ने कहा, हेमंत सरकार ने क्षेत्र के विकास में विफल रही।

भाजपा की डबल इंजन सरकार ही कर सकती है विकास।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा रैली बरहेट से धरमपुर के रास्ते लिट्टीपाड़ा तिलका मांझी चौक पहुंचा जहाँ परिवर्तन रैली का नेतृत्व कर रहे गोड्डा विधायक अमित मंडल का कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया।उन्होंने कहा परिवर्तन रैली का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में परिवर्तन लाना है।राज्य के झारखंड मुश्लिम मोर्चा से आम जनता को मुक्ति दिलाने के लिए ये रेली निकला है ।उन्होंने कहा राज्य में झामुमो की सरकार ने एक भी काम नहीं किया।चाहे पांच लाख सरकारी नोकरी हो , बेरोजगारी भत्ता हो, महिलाओं माताओं को पेंशन देने की बात हो सरकार सिर्फ मंईया योजना को चुनावी एजेंडा बनाया है। उन्होंने कहा हेमंत सरकार एक भी घोषणा को पूर्ण नही किया।सिर्फ जनता को छलने का काम किया है। उन्होंने लोगों से सरकार द्वारा किया गया वादा को गिनाते हुए कहा कि हेमन्त सरकार ने पांच लाख सकरकारी नोकरी सहित बृद्धा पेंशन एक हजार से ढाई हजार करने की घोषणा किया था जो पांच वर्ष बीतने को है पर अभी तक पूरा नही किया। उन्होंने कहा क्षेत्र व राज्य का विकास हेमंत की परिवारवाद की सरकार से नहीं बल्कि भाजपा के डबल इंजन की सरकार से संभव है। कहा भाजपा के डबल इंजन की सरकार ही इस क्षेत्र की दिशा व दशा को सुधार सकते है। इससे पूर्व विधायक अमित मंडल का लिट्टीपाड़ा के कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया।मौके पर पूर्व जीप सदस्य बाबुधन मुर्मू, दुर्गा मराण्डी, दानिएल किस्कू, साहेब हांसदा, शिवचरण मालतो,राम प्रसाद मंडल, धनेश्वर साहा, शिवप्रसाद पहाड़िया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

img 20240922 wa0038347602570796281449

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!