प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा, पाकुड़: झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार विकास की ओर अग्रसर है। आम लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए कृत संकल्पित है। राज्य सरकार की लोकप्रियता देख भाजपा में खलबली मची हुई है। आने वाले विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पुनः गठबंधन की सरकार बनेगी। बुधवार को लिट्टीपाड़ा के डुमरिया मेला मैदान में आयोजित विधानसभा स्तरीय झामुमो कार्यकर्ताओं की बैठक को लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश मरांडी ने संबोधित किया। बैठक में हिरणपुर, लिट्टीपाड़ा, अमड़ापाड़ा और गोपीकांदर प्रखंड के हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे। विधायक ने कहा कि राज्य सरकार ने गरीबों की उत्थान और विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण योजनाएं धरातल पर उतारी हैं। मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के तहत महिलाओं के बैंक खाते में हर माह एक हजार की राशि उपलब्ध कराई जा रही है। बेघरों को अबूआ आवास, सर्वजन पेंशन के तहत सभी वृद्ध लोगों को लाभ सहित कई योजनाओं को धरातल पर संचालित किया गया है। पर भाजपा हेमंत सोरेन सरकार की जनहित योजनाओं को रोकने का कुप्रयास करने में लगी हुई है।
उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन, साइमन मरांडी आदि ने लंबी लड़ाई लड़कर अलग राज्य का निर्माण किया। झामुमो पार्टी का स्थापना किया। झामुमो कार्यकर्ता संगठित और समर्पण के भाव से कार्य कर रहे हैं। बीते लोकसभा चुनाव में झामुमो के प्रत्याशी विजय हांसदा को भारी मतों से विजय दिलाया। इसको लेकर सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। पार्टी में सभी अग्रज कार्यकर्ताओं को भी सम्मान दी जाती है। जो हमारे अभिभावक स्वरूप हैं। आपसी द्वेष भूलकर हम पार्टी को लेकर एक सूत्र में बंधे हुए हैं। सिदो कान्हू सांस्कृतिक मेला को लेकर उन्होंने कहा कि बीते 50 वर्षों से यह मेला आयोजित होते आ रहा है। संभवतः 20 सितंबर के पूर्व वृहत रूप से मेला का आयोजन किया जाएगा। बैठक को उप प्रमुख अब्दुल गनी, प्रसाद हांसदा, मोनू हेम्ब्रम, तनवीर अली, सामुएल मुर्मू, रावण सोरेन, नसीम अंसारी, मानिक मरांडी, नूर हुसैन, अब्दुल रसीद, सुलेमान हांसदा आदि ने भी किया। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को हरा रंग का गमछा भी वितरण किया गया। इस अवसर पर दशरथ भगत, जब्बार अंसारी, मुमताज अंसारी, मो. बदरुल,





