ग्रामीणों की समस्याओं से हुए रूबरू
बजरंग पंडित
हिरणपुर (पाकुड़ )लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश मरांडी ने रविवार को हाथकाठी में पथ सुदृढ़ीकरण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। ग्रामीण कार्य विभाग पाकुड़ के द्वारा मुख्यमंन्त्री ग्राम सड़क योजना के तहत हिरणपुर पीडब्ल्यूडी सड़क से हाथकाठी आदिवासी टोला तक सड़क निर्माण किया जाना है। जिसकी लम्बाई 1.660 किमी व प्राक्कलित राशि 47.944 लाख है। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। विधायक ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। शिलान्यास के बाद उपस्थित ग्रामीणों ने पीसीसी व नाली निर्माण को लेकर विधायक को आवेदन दिया। वही सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया। उपस्थित ग्रामीणों ने विधायक को माला पहनाकर स्वागत किया। उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा कि झारखण्ड के हेमन्त सोरेन की सरकार जनहित को लेकर कई कल्याणकारी व विकासमूलक योजनाओ को धरातल में लाई है। गाँव -गाँव मे सड़क निर्माण कार्य की जा रही है। वही गरीबो को अबूआ आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराएगी। वही सरकार आपके द्वार शिविर आयोजित कर आमलोगों की समस्याओं का निष्पादन किया जा रहा है। इस मौके पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष समद अली , अजीजुल इस्लाम , बीस सूत्री अध्यक्ष इसहाक अंसारी , विभाग के सहायक अभियंता प्यारेलाल मरांडी , जेई राजेश कुमार , मुसलोद्दीन अंसारी , महबूब अंसारी,रगदा सोरेन , विकास रविदास , गुलाम अंसारी , जाहिद आलम आदि उपस्थित थे।





