राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): मंगलवार को विधायक दिनेश मरांडी ने डुमरिया में सिदो कान्हू आदिवासी सांस्कृतिक मेला को लेकर स्थल का निरीक्षण किया। वर्षो की भांति इस वर्ष भी मेला का आयोजन होने जा रहा है। उधर इस मेले को लेकर बुधवार को झामुमो कार्यकर्ताओ की बैठक भी डुमरिया मेला प्रांगण में आयोजित होगी। इस बैठक में झारखण्ड के हेमन्त सोरेन सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाना , पार्टी संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त व मजबूती व डुमरिया में आयोजन होने जा रहे 51 वॉ सिदो कान्हू सांस्कृतिक मेला की आवश्यक तैयारी को लेकर चर्चा की जाएगी। विधायक ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्षो की भांति इस वर्ष पर मेला का आयोजन होगा। वही राज्य के मुख्यमंन्त्री हेमन्त सोरेन की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाना है।इस क्षेत्र के लिए इस मेले का काफी महत्व है। मेले से इस क्षेत्र के राजनीति की दशा व दिशा तय होती है। बैठक में मेले की तिथि सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर उप प्रमुख अब्दुल गनी , बबलू राय , निरंजन मण्डल आदि उपस्थित थे ।





