Search

May 11, 2026 11:11 pm

विधायक ने किया सड़क निर्माण कार्य का शिलन्यास।

अब्दुल अंसारी

पाकुडिया-: प्रखंड के बसंतपुर पंचायत में सड़क निर्माण कार्य का शिलन्यास महेशपुर विधायक‎ प्रो.स्टीफन मरांडी जी ने नारियल फोड़ व फिता काट कर किया। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत‎ ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल पाकुड़ द्वारा प्रक्किलत राशि दो करोड़ ईकतीस लाख तिरपन हजार के लागत से ग्राम बगरापाड़ा आईओ रोड़ से उदयपुर होते हुए बकतरपुर तक पथ निर्माण कार्य का काम मेसर्स देवनन्दन प्रसाद द्वारा‎ किया जाएगा। उक्त सड़क बन जाने से दर्जनों गाँव लभान्वित होगा। इससे पहले शिलान्यास स्थल पहुंचे‎ विधायक‎ महोदय का स्थानीय‎ ग्रामीणों द्वारा पारंपारिक आदिवासी रितीरिवाज से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक‎ प्रो.स्टीफन मरांडी ने अपने सम्बोधन मे शिलान्यास स्थल पर उपस्थित‎ लोगों से कहा की झारखंड सरकार का उद्देश्य सुदूरवर्ती गांवों तक विकास पहुंचने‎ का है झारखंड के गांव ,पंचायत‎ , प्रखंड को जिला मुख्यालय तक सड़क से जोड़ने का उद्देश्य है राज्य‎ सरकार के निर्देश‎ पर सारे जर्जर सड़़को को कायाकल्प करने का कार्य किया जा रहा है। अब ये महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण हो जाने इलाके के लोगों‎ को काफी सहूलियत मिलेगी आवागमन बेहतर होगी सड़क बनाने मे ग्रामीणों की भी सहयोग होना चाहिए ग्रामीण अपनी देखरेख में सड़क का निर्माण का कार्य कराये। विधायक‎ ने शिलान्यास स्थल पर उपस्थित‎ संवेदक से कहा की सड़क निर्माण कार्य गुणवत्तापुर्ण होनी चाहिए। सड़क निर्माण कार्य शुरू‎ होने से ग्रामीणों मे खुशी‎ का माहौल है ग्रामीणों ने विधायक‎ के प्रति आभार व्यक्त किया मंच का संचालन प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा ने किया। मौके पर सचिव मईनुद्दीन अंसारी,अशोक भगत,मुखिया सोयलेन हेम्ब्रम,पुर्व प्रमुख अजीत मंडल,कालीदास टुडू,बकतरपुर प्रधान रामलाल मरांडी,छोटु भगत,मुसारफ हुसैन,विनोद भगत,तोहिदुल शेख,विश्वजीत दास,बगरापाड़ा प्रधान साहेब मुर्मू,सत्तार शेख,पंचायत अध्यक्ष दिनेश सोरेन, ऐनोस मुर्मू,मुजिबुल रहमान,विश्वनाथ मुर्मू,नरेश हाँसदा,सुनील मुर्मू,सनातन,नाजीर सहित‎ अन्य सैकड़ों‎ कार्यकर्ता‎ विभागीय एई,जेई, उपस्थित‎ थे।

img 20240314 wa00606699541521532022814

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!