हिरणपुर प्रखंड के मनरेगा योजना बनी खुल्लम खुल्ला लूट योजना
मनरेगा योजना सिंचाई कूप में हिरणपुर प्रखंड में जमकर लूट
जितेंद्र कुमार यादव
देश का पेट भरने वाले अनन्दाता
किसानों के हित व कल्याण के लिए एक तरफ केंद्र व राज्य सरकार कई तरह की योजना चला रखी है, वहीं दूसरी ओर उन्ही कल्याणकारी योजनाओं में बिचौलिए अपनी पैठ जमा कर बेइंतहा लूट को अंजाम दे रहे है । इन योजनाओं में सिंचाई के मद्देनजर कूप के निर्माण में सरकार काफी जोर दे रही है ताकि किसान को खेती के पानी के लिए भटकना न पड़े । भ्रष्टाचार, विभाग मे जमे बिचौलिए,जिम्मेदार पदाधिकारी, कर्मचारी और इंजीनियर और मुखिया की बेमिसाल गठजोड़ का जीता जागता उदाहरण हिरणपुर प्रखंड के बागशीशा पंचायत के जामपुर गांव से मालामाल प्रकाश में आया है, जहां सिंचाई कूप निर्माण में जमकर लूट मची हुई है । ऐसे ऐसे कई कूप मिल जाएंगे हिरणपुर प्रखंड में जहां कूप का निर्माण कम भ्रष्टाचार का निर्माण ज्यादा हुआ है । यह सब कार्य में पंचायत सचिव रोजगार सेवक तक की मिली भगत से इनकार नहीं किया जा सकता है । यही वजह है कि क्रियान्वित योजनाओं में बिना काम किया ही हो जाते हैं पैसों की निकासी





