Search

October 18, 2026 4:59 am

साफ सुथरे ढंग से एक परीक्षा नहीं करा पा रही मोदी सरकार

नीट पेपर लीक मामले पर बोले सांसद

मोदी सरकार सिर्फ तमाशा देख रहे हैं: सांसद

सतनाम सिंह

पाकुड़: एक के बाद एक परीक्षाओं में धांधली सामने आने पर विपक्ष ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया। राजमहल सांसद विजय हांसदा ने नीट पेपर लीक मामले में मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाया। कहा कि केंद्र सरकार ने पूरी शिक्षा व्यवस्था को माफिया और भ्रष्टों के हवाले कर दिया है। उन्होंने पाकुड़ में पत्रकारों को कहा नीट पेपर लीक मामले में रद्द करने का सिफारिश करेंगे पूरे सिस्टम ध्वस्त हो चुका है कैसे नीट पेपर लीक हो जाती है।पूरी तरीके से सिस्टम को सुधारने की जरूरत है इसके लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। कहा कि हालत ये हो गई है कि भाजपा सरकार साफ-सुथरे ढंग से एक परीक्षा तक नहीं करा सकती। आज युवाओं के भविष्य के सामने भाजपा सरकार एकमात्र सबसे बड़ी बाधा बनकर खड़ी हो चुकी है। देश के काबिल युवा अपना सबसे कीमती समय, सारी ऊर्जा भाजपा के भ्रष्टाचार से लड़ने में गवां रहे हैं और मजबूर मोदी जी सिर्फ तमाशा देख रहे हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!