Search

October 26, 2026 7:44 pm

मोंगला बांध शिव महापुराण कथा में उमड़ रहा भक्तों का सैलाब।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया संवाददाता शिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर प्रखंड के मोंगलबांध ग्राम स्थित शिव मंदिर प्रांगण में अनुष्ठान के चौथे रोज मंगलवार की रात्रि को शिव महापुराण पर चर्चा करते हुए द्वादश ज्योतिर्लिंग का उत्पत्ति सहित अन्य ज्योतिर्लिंग पर प्रकाश डालते हुए व्यास गौतम जी महराज ने कथा में उन्होंने विस्तार से बताया कि कैसे द्वादश ज्योतिर्लिंग का उत्पत्ति हुआ। एवं अन्य ज्योतिर्लिंग के विषय में भी विस्तार से बताया। इसी बीच शिव महापुराण कथा सुनने में सभी महिला पुरुष आत्मलिन दिखे। वहीं मेला कमेटी के अध्यक्ष दीपक साहा ने पत्रकारों को बताया कि आठ दिवसीय शिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष पर 14 एवं 15 मार्च को मेला परिसर में बिहार के प्रसिद्ध लोक गायिका कुमकुम बिहारी का प्रोग्राम होने जा रहा है इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली है। कुमकुम बिहारी के प्रोग्राम में ज्यादा भीड़ आने की संभावना है इसके मद्देनजर प्रोग्राम का स्टेज अलग से बनाया गया है ताकि लोगों को देखने में सुविधा हो।

img 20240313 wa00537595418165946661395

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!