Search

May 13, 2026 11:40 am

अनुमंडल पुलिस पदाकारी कार्यालय में आयोजित की गई मासिक अपराध की समीक्षात्मक बैठक

सुदीप कुमार त्रिवेदी

पाकुड़ जिला मुख्यालय स्थित पाकुड़ पुलिस अनुमंडल कार्यालय में मंगलवार को पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप उराँव ने अपने कार्यालयी कक्ष में मासिक अपराध गोष्ठी की समीक्षा की । गौरतलब हो कि एसडीपीओ प्रदीप उराँव ने अभी हाल फिलहाल ही पाकुड़ एसडीपीओ का पदभार ग्रहण किया है, लिहाजा सभी थाना प्रभारी के साथ उनकी ये पहली मासिक बैठक है । मासिक अपराध की समीक्षात्मक बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाकारी प्रदीप उराँव ने बारी बारी से सभी थानों के लंबित कांडों, यूडी संबंधित कांड समेत तमाम तरह के लंबित व प्रतिवेदन कांड की समीक्षा की एवं सभी दावेदारों को उसके त्वरित रूप से निष्पादन करने का निर्देश दिया। नवपदस्थापित पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी थाना प्रभारियों को संबंधित क्षेत्र में अवैध खनिज, बालु पत्थर तथा कोयले के उत्खनन व परिवहन पर अंकुश लगाने के मद्देनजर विशेष निगरानी बरतने का निर्देश दिया एवं साथ ही साथ अंतर राज्ययी अपराधियों पर विशेष निगरानी करने का सख्त निर्देश दिया । मोटरसाइकिल चोरी की घटना पर अंकुश लगाने के लिए संध्या व रात्रि कालीन गश्त लगाने व संबंधित क्षेत्र में आयोजित होने वाले सरस्वती पूजा पर भी विशेष रूप से ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया । इस मौके पर मालपहाड़ी थाना प्रभारी सत्येन्द्र कुमार, अमर कुमार मिंज, हिरणपुर थाना प्रभारी, अरुणिमा बागे,सिमलोंग थाना प्रभारी टिंकू रजक एवं कई एसआई व एएसआई मौजूद रहे ।

img 20240206 wa00063285029559755459909

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!