सतनाम सिंह
झालसा रांची के निर्देशानुसार आज 25 मई शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ बाल कृष्ण तिवारी के अध्यक्षता में मासिक लोक अदालत का सफल आयोजन व्यवहार न्यायालय पाकुड़ में की गई। आज के इस लोक अदालत में कुल सात बेंचो का गठन किया गया जिसमें सुलह समझौता के आधार पर 22 वादों का निष्पादन किया गया मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बाल कृष्ण तिवारी, अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद,अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी, सचिव अजय कुमार गुड़िया अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सादिश उज्जवल बेक प्रभारी न्यायाधीश विजय कुमार दास समेत वादी प्रतिवादी उपस्थिति रहे।





