Search

May 17, 2026 12:55 am

किसान मित्रों का मासिक बैठक आयोजित

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) किसान मित्रों का मासिक बैठक सोमवार को कृषि तकनीकी सूचना केन्द्र में सहायक तकनीकी प्रबंधक रामेश्वर मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. बैठक में उपस्थित किसान मित्रों को आगमी खरीफ फसल की खेती हेतु किसानों के लिए केसीसी श्रण फार्म भरने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. साथ ही खेत की मिट्टी की उर्वरा शक्ति की जानकारी के लिए मिट्टी की जाॅच हेतु मिट्टी नमुना संग्रहण करने को लेकर उपस्थित सभी किसान मित्रों को निर्देश दिया गया. उन्होंने कहा खेती के पश्चात मिट्टी की उर्वरक छमता की जांच कारण आवश्यक है. इससे पता चल पाएगा कि मिट्टी में उर्वरक की कमी तो नही है. कमी होने पर उर्वरक छमता बढ़ाने के लिए दवा दिया जाएगा. जिससे फसलों की फलन में बृद्धि होगा. बैठक में सूदयाल साहा, उधान मित्र शिवरात मरांडी,सोनु तुरी सहित दर्जनों महिला,पुरुष किसान मित्र व किसान उपस्थित थे.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!