विधान सभा चुनाव से पहले पाकुड़ पुलिस अलर्ट: मतदान केंद्रों और बलों के आवासन की तैयारियों पर जोर
सतनाम सिंह
पाकुड़: समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शनिवार को एसपी प्रभात कुमार की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जुलाई माह में किए गए कार्यों की समीक्षा के उपरांत सभी थाना/ओपी प्रभारी/संबंधित शाखा प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में विगत छः माह में थाना प्रभारियों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की गई और बेहतर कार्य के लिए थाना प्रभारी महिला थाना/रद्दीपुर ओ.पी. को पुरस्कृत किया गया। शेष सभी थाना प्रभारी को कार्य में सिथिलता बरतने के लिए खेद प्रकट करते हुए भविष्य के लिए सचेत किया गया।इसके अलावा, 2021 के पूर्व के सभी लंबित कांडों के समीक्षोप्रांत उक्त कांडों में लंबित सभी करवाई पूर्ण कर कांडों का निष्पादन करने का आदेश दिया गया। माह जुलाई 2024 में प्रतिवेदित सभी कांडों का विस्तृत समीक्षोप्रांत लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करते हुए अंतिम प्रपत्र समर्पित करने का निर्देश दिया गया।बैठक में अवैध कोयला/बालु/पत्थर का उत्खनन/परिवहन/भंडारण पर पूर्णतः रोक लगाने, थाना क्षेत्र के उपद्रवियों/आदतन शरारती तत्वों/सक्रिय अपराधियों के विरूद्ध निरोधात्मक कारवाई करने, लूट/डकैती/चोरी/छिनतई जैसे घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रूप से एंटी क्राइम चेकिंग करने और आगामी विधान सभा आम चुनाव के मद्देनजर मतदान केंद्रों/बलों के आवासन हेतु चिन्हित स्थानों पर पानी/शौचालय/बिजली इत्यादि की व्यवस्था एवं अन्य तयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।






