अब्दुल अंसारी
Also Read: महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश, उपासना मरांडी की मौजूदगी में मना अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस।
पाकुड़िया प्रखंड सभागार में मंगलवार को पंचायत समिति सदस्यों की मासिक बैठक प्रखंड प्रमुख कालीदास मरांडी और बीडीओ सोमनाथ बनर्जी की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड के 18 पंचायतों में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और जनप्रतिनिधियों के कार्य प्रणाली पर चर्चा हुई। बैठक में पंचायत समिति सदस्यों ने अपने क्षेत्रों में होने वाली समस्याओं को उठाया और प्रखंड प्रमुख ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही, अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में उप प्रमुख अर्चना देवी, सांसद प्रतिनिधि खुर्शीद आलम और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।





